फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तिलक-चद्दर समारोह में संत ज्ञान मुनि बने मंदिर के उत्तराधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराडा। तंदवाल-हरयोली की सीमा में स्थित मार्कंडेय ऋषि उदासीन आश्रम में समारोह का आयोजन किया गया। धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच समारोह में उत्तराधिकारी नियुक्ति किया गया। आश्रम के महंत मुनि जयंती दास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उनके शिष्य संत गुरजीत सिंह उर्फ ज्ञान मुनि को विधिवत तिलक-चद्दर प्रदान कर उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया। यह समारोह उदासीन श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की पावन उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसमें अनेक अखाड़ों के संतों, महंतों एवं महामंडलेश्वरों ने भाग लिया। संत ज्ञान मुनि को तिलक-चद्दर अर्पित कर अखाड़े के संतों ने उन्हें आधिकारिक रूप से उत्तराधिकारी घोषित किया। इस दौरान उपस्थित संत-महात्माओं ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल आध्यात्मिक भविष्य की कामना की। समारोह में प्रमुख रूप से महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश (प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम, हरिद्वार), महामंडलेश्वर स्वामी अरुण दास महाराज (जगन्नाथ धाम, हरिद्वार), कोठारी महेश मुनि (पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, कुरुक्षेत्र), महंत कैलाश मुनि (हरिद्वार), माता श्याम सखी, मुकामी महंत राम मुनि (उज्जैन), महंत लक्ष्मणानन्द (अमृतसर), कन्हैया दास (हरिद्वार) तथा महंत गंगा दास सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद का वितरण किया गया तथा भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें