फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साहिल यादव बने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पाई रेलवे में नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बचपन में डांस के साथ स्टंट करने वाले साहिल यादव ने पड़ोसी की खेल कोटे से पुलिस में लगी नौकरी से प्रभावित होकर जिम्नास्टिक शुरू की, आज खुद भी राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बन रेलवे में नौकरी कर रहा है। अपने बेहतरीन खेल की बदौलत हासिल की उपलब्धियों के कारण 23 वर्षीय साहिल ने एक साल पहले ही रेलवे में नौकरी पाई है और वह दूसरे खिलाड़ियों के लिए मिसाल बन गया है। साहिल ने बताया कि 10 साल की उम्र में जिम्नास्टिक खेलना शुरू किया था। चार साल तक दिल्ली के इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम साईं अकादमी में पसीना बहाया और कोच से जिम्नास्टिक की बारीकियां सीखी। इसके बाद ही वह आज इस मुकाम तक पहुंचा।
विज्ञापन

नॉदर्न रेलवे में सीसीटीसी कमिर्शियल विभाग में तैनात है साहिल
साहिल यादव ने बताया कि वह अंबाला छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित निशांत बाग का निवासी है। पिता रूपलाल यादव की दूध की डेयरी है तथा माता सुमन यादव गृहिणी है। साहिल ने बताया उसने पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ाई की है और वह राष्ट्रीय स्तर का जिम्नास्टिक का खिलाड़ी है। एक साल पहले उसकी रेलवे में खेल कोटे से नौकरी लगी। वह अंबाला छावनी में वह नॉदर्न रेलवे में सीसीटीसी कमिर्शियल विभाग में तैनात है।
दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सीखी जिम्नास्टिक की बारीकियां
साहिल के अनुसार जब वह दस साल का था तब वह डांस के साथ साथ स्टंट करता था। इसके साथ ही उसके पडोस में रहने वाले सीनियर जिम्नास्ट हरीश की उत्तराखंड पुलिस में नौकरी लग गई जिससे वह बहुत प्रभावित हुआ। इसके बाद उसने दस साल की उम्र में छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में कोच सुदर्शन कौशिक से जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। इसके बाद उसने कोच सतपाल छाबड़ा से कोचिंग ली। इसके बाद वह 2018 में दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम साईं अकादमी में गया। जहां पर उसने कोच रोहित जायसवाल और सिनोज मुनियल से जिम्नास्टिक की बारीकियां सीखी ओर चार साल लगाने के बाद वह वापस अंबाला आ गया। इसके बाद दोबारा से उसने वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में प्रेक्टिस शुरू कर दी। इस दौरान उसकी रेलवे में नौकरी लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रही साहिल यादव की नेशनल और सीनियर नेशनल की उपलब्धि
- नेशनल में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में दो स्वर्ण , चार कांस्य, एक रजत पदक जीता

- 2018 खेलो इंडिया में दो स्वर्ण पदक जीते जिसमें टीम स्वर्ण और फ्लोर में स्वर्ण पदक

- 2019 खेलो इंडिया में पैरेलल बार में रजत पदक

- 2020 में टीम कांस्य, हाई बार में कांस्य पदक

- 2021 में फ्लोर में कांस्य पदक

- 2022 में सीनियर नेशनल में टीम कांस्य पदक

- 2023 में गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स में टीम कांस्य पदक

- 2024 में उत्तराखंड में आयोजित नेशनल गेम्स में टीम कांस्य पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें