फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे रही लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण 22 ट्रेनों का संचालन रहा प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कोहरे के कारण मंगलवार को भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। कैंट स्टेशन पर आने वाली 22 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा जोकि एक से साढ़े सात एक घंटे तक की देरी से पहुंची। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि स्टेशन पर आने से पहले यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 और एनटीईएस एप पर ट्रेन से संबंधित जानकारी प्राप्त करें ताकि ठंड के दौरान उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

देरी से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, 22446 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल साढ़े चार घंटे, 14521 दिल्ली-अंबाला कैंट एक्सप्रेस चार घंटे, 12715 नांदेढ़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 14681 दिल्ली-जालंधर सिटी साढ़े तीन घंटे, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस ढाई घंटे, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी दो घंटे, 12030 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक घंटा, 14610 कटरा-ऋषिकेश 1 घंटा 45 मिनट, 64512 अंब अंदौरा-हरिद्वार मैमू एक घंटा 40 मिनट, 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 64524 लुधियाना-अंबाला कैंट मैमू 30 मिनट, 12498 अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब डेढ़ घंटे, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी 30 मिनट, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस एक घंटा, 12472 कटरा-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस एक घंटा, 14679 दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, 12903 बांद्रा-अमृतसर गोल्डन टेंपल 40 मिनट, 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक घंटा 20 मिनट, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस दो घंटे 40 मिनट, 13151 कोलकाता-अमृतसर एक घंटा, 11077 पूना-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें