अंबाला सिटी। पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के परिणाम वीरवार को घोषित किए गए। इसमें जिले के छह खंडों के विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
कक्षा 6 से 8 वर्ग की एकल प्रस्तुतियों में लोक संगीत में जीएसएसएस अकबरपुर के सहजप्रीत सिंह, विजुअल आर्ट 2डी में जीएसएसएस काठेमाजरा के साहिल और 3डी में जीएसएसएस ककड़माजरा के अनमोल प्रथम रहे। शास्त्रीय नृत्य में जीएसएसएस रामपुर छपरा की भावना, लोक नृत्य में पीएमश्री जीजीएसएसएस शहजादपुर की रूही और थिएटर में जीएसएसएस धनाना के नमन ने बाजी मारी।
कक्षा 9 से 12 वर्ग की समूह प्रस्तुतियों में लोक नृत्य में जीजीएसएसएस बाब्याल, लोक गीत में जीएसएसएस धनाना और थिएटर में पीएम श्री जीजीएसएसएस शहजादपुर की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता जिला परियोजना समन्वयक सीमा रानी की अध्यक्षता में हुई। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।