फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साहा-अंबाला मार्ग पर ट्रक से टकराई बस, बाल-बाल बचीं सवारियां

Fri, 17 Jul 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
​साहा-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और बस आमने सामने। संवाद
विज्ञापन
साहा। साहा-अंबाला मुख्य मार्ग पर वीरवार को अंबाला की ओर से आ रही सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस साहा चौक के नजदीक अचानक अनियंत्रित हो गई। वह डिवाइडर लांघते हुए सड़क के दूसरी ओर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि बस में सवारियां होने के बावजूद किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के वक्त ट्रक चालक गाड़ी के अंदर ही मौजूद था। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। साहा थाना पुलिस पहुंची और क्रेन की मदद से वाहनों को साइड करवाकर जाम खुलवाया। पुलिस जांच कर रही है। लोगों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर रफ्तार पर नियंत्रण जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें