नारायणगढ़। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान हुसैनी रोड स्थित आश्रम में रविवार को आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान साध्वी ने कहा कि सद्गुरु जीवन की सच्ची राह दिखाते हैं। इसमें आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सीमा भारती ने बताया कि मानव जीवन को सौंदर्य से युक्त करने का कार्य सद्गुरु करते हैं, किंतु यह अनुपम उपलब्धि केवल सद्गुरु बनाने से प्राप्त नहीं होती, बल्कि सद्गुरु के चरणों का दास बन जाने के बाद ही मानव जीवन वास्तव में शोभायमान होता है। संसार में चाहे कोई कितना ही बड़ा ज्ञानी क्यों न हो,कोई चिकित्सक हो या शिक्षक, जब तक उसे सद्गुरु प्राप्त नहीं होते,तब तक उसका जीवन पूर्ण गरिमा से युक्त नहीं होता। सत्संग के अंत में श्रद्धालुओं को भावपूर्ण भजनों से कृतार्थ किया और खीर का प्रसाद भी वितरित किया गया।
नारायणगढ़ की ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में कार्यक्रम के दौरान मौजूद सदस्य। प