फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दिया बलिदान : गुलियानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में नौवें पातशाह और हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज का शहीदी दिवस बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रात्रि दीवान में श्री रहिरास साहिब के पाठ के उपरांत कीर्तन दरबार सजाए।
विज्ञापन

इसमें हजूरी रागी मलकीत सिंह, रणजीत सिंह व फरिंद्र पाल गुलियानी ने संगत को कथा कीर्तन व गुरु इतिहास सुनाकर निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब के सचिव ने गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत पर प्रकाश डाला और उनके जीवन बारे बताते हुए कहा कि कश्मीरी पंडितों के आग्रह पर गुरु साहिब ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दिल्ली के चांदनी चौक पर अपना बलिदान दिया, क्योंकि उस समय के शासक औरंगजेब जोकि कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार करता था।
उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन करा रहा था, वो रोजाना सवा मन जनेऊ उतरवाता था। गुरु साहिब के साथ भाई मति दास, सती दास व दयाला जी ने भी अपनी शहादत दी। गुरु साहिब के धड़ का संस्कार भाई लखी शाह वंजारा ने किया और यहां आजकल दिल्ली में गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब व दिल्ली के चांदनी चौक पर गुरुद्वारा श्री शीश गंज साहिब सुशोभित है। गुलियानी ने बच्चों को सिख इतिहास व शहादतों बारे विस्तार से जानकारी देने के लिए अभिभावकों से अपील की। इस अवसर पर सुरजीत कपूर, हरप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह,हरभजन कपूर,हरदित सिंह, हरबंस सिंह सहित संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें