मुलाना के धीन गांव में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। प्रवक्ता
- फोटो : रंग खेलने के दौरान हुए पथराव में घायल अधेड़ व पास में बैठे परिजन।
मुलाना। धीन गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक बाल विवाह मुक्त भारत और घरेलू हिंसा को लेकर रही। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को चेताया कि कम उम्र में विवाह करना न केवल कानूनी अपराध है बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए भी घातक है। बैठक में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, उन्हें घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं तुरंत हेल्पलाइन नंबर 181 और 1091 पर सहायता मांग सकती हैं। इस मौके पर सरोज वाला, नीलम, बबीता और सोनिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।