फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नियम ताक पर, दिन में भी घूम रहे भारी वाहन

विज्ञापन
अंबाला सिटी के महावीर पार्क की दीवार के पास खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में विभिन्न व्यस्त बाजारों में दिन के समय भारी वाहनों की पाबंदी के बाद भी वाहन बाजारों में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कई बार वाहनों से सामान उतारने के दौरान कई घंटों तक जाम लग जाता है। जबकि नियमों के अनुसार बाजारों में भारी वाहन सिर्फ शाम आठ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक आ सकते हैं। अंबाला की तंग गलियों में बड़े-बड़े वाहन फंसे दिखाई देते हैं। इन वाहनों से आए दिन हादसे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसके दूसरी तरफ पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग और शिकायतों के आधार पर चालान कर रही है। अगर कोई भारी वाहन दिन के समय बाजार में दाखिल होता है और उसकी कोई शिकायत करता है तो पुलिस कार्रवाई करती है। इसमें गलत पार्किंग का 500 रुपये का चालान तो नो एंट्री के लिए एक हजार रुपए का चालान होता है।
इन बाजारों में सबसे अधिक समस्या
अंबाला सिटी की कपड़ा मार्केट और पुरानी अनाज मंडी में सबसे अधिक समस्या रहती है। कपड़ा मार्केट में विभिन्न दुकानों के बाहर सामान उतारने के लिए वाहन आते रहते हैं। यहां पर पहले से ही वाहनों की भीड़ रहती है। ऐसे में भारी वाहनों के कारण 800 मीटर की दूरी के लिए आधा घंटा लग जाता है। इधर, दूसरी ओर पुरानी अनाज मंडी में भी कई बड़ी दुकानें हैं। यहां पर भी सड़क बहुत तंग है। इसलिए भारी वाहन आने से यहां पर भी दिन के समय जाम के हालात बन जाते हैं।
विज्ञापन

गलत जगह खड़े ऑटो भी परेशानी
अंबाला सिटी के अग्रसेन चौक पर महावीर पार्क की दीवार के पास ऑटो खड़े रहते हैं। सवारियों को बैठाने के दौरान ऑटो सड़क पर ही खड़े कर लिए जाते हैं। इस कारण बसों को निकलने का रास्ता भी नहीं मिल पाता। इसके बाद जाम लग जाता है तो लोग काफी देर तक फंसे रहते हैं। जबकि महावीर पार्क के पास ही पुलिस पोस्ट बनाई गई है।
वर्जन
हमें फिलहाल दिन व रात के समय एंट्री संबंधी गाइडलाइन नहीं मिली है। अगर काई भी व्यक्ति किसी भारी वाहन के कारण होने वाली परेशानी की शिकायत करता है, तो उस वाहन का चालान किया जाता है।
विज्ञापन

-जोगिंंद्र सिंह, ट्रैफिक एसएचओ, अंबाला।

अंबाला सिटी के महावीर पार्क की दीवार के पास खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें