फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले का रुद्र्राभिषेक कर किया यज्ञ

Fri, 28 Feb 2014 12:13 AM IST
अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के पीपली बाजार में स्थित प्राचीन भगवान श्री परशुराम मंदिर में रुद्राभिषेक के बाद हवन किया। यज्ञ के बाद जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि फाल्गुन कृष्णपक्ष की चतुर्दशी भारतीयों में शिवरात्रि के नाम से प्रसिद्ध है और यह भगवान शंकर की आराधना का प्रमुख दिन है। शिवरात्रि का पर्व भगवान शंकर का प्रिय पर्व है। प्राणी द्वारा इस दिन किए रुद्राभिषेक से भगवान कल्याण करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय पर्व मनुष्यों में जहां धार्मिक भावना को जागृत रखते हैं। वहीं आपसी भाईचारे सद्भाव और समरसता को कायम रखने की प्रेरणा देते हैं। ये शंकर का देश है। जहां शत्रु भी आपस में प्रेम से रहते हैं। जिसकी प्रमाणिकता भगवान शंकर की सवारी बैल, मां भगवती की सवारी शेर, गणेश जी की सवारी मूषक, भगवान शंकर के गले में सर्प एक दूसरे के विरोधी होते हुए भी परस्पर एक साथ रहने से होती है। बैठक में ब्राह्मण अधिकार रक्षा ‘शंखनाद’ कार्यक्रम करने का भी निर्णय लिया।

बैठक में सभा के मुख्य संरक्षक सुभाष शर्मा, संरक्षक रेवापति सूदन, महामंत्री विजय शर्मा, सूबेदार पिशोरी लाल, राकेश मेहता, देवनारायण तिवारी, विजय कुमार, सोमनाथ शर्मा, साहिल भारद्वाज, नगर युवा ब्राह्मण सभा के प्रधान शुभम शर्मा, ध्रुव शर्मा, साहिल शर्मा, दिव्य रतन,  रोशल लाल शर्मा, बलदेव नगर ब्राह्मण सभा के प्रधान मास्टर धर्मपाल और वार्ड नंबर एक ब्राह्मण सभा के प्रधान अशोक शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें