दिल्ली में 14 जनवरी से आरटीई के संबंध में होने वाली नेशनल कन्वेंशन में अंबाला के साहा ब्लाक के गांव महमूदपुर की राजबाला शहर में आरटीआई के बारे में हुई गतिविधियों के बारे में अपने अनुभव बांटेगी।
इसके लिए राष्ट्रीय बालक अधिकार संरक्षण आयोग ने आयुक्त एवं प्रधान सचिव हरियाणा शिक्षा विभाग (लैंग्वेज) के माध्यम से सूचना भेजी गई है।
राष्ट्रीय बालक अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आरटीई की स्थिति को लेकर विचार विमर्श करने के लिए दिल्ली में दो दिवसीय नेशनल कन्वेंशन होने जा रही है।
यह कन्वेंशन 15 फरवरी तक होगी। इसके लिए हरियाणा से चार लोगों को चुना गया है, जिनमें अंबाला के साहा के गांव महमूदपुर एसमएसी की प्रधान राजबाला भी शामिल हैं। इस कन्वेंशन में आरटीई को लेकर आई चुनौतियों पर विचार होगा, वहीं इन इसे लागू करने में क्या दिक्कतें आईं, उस पर भी बातचीत होगी। इसी तरह इस कन्वेंशन में आमंत्रित अतिथियों से आरटीई को लेकर सुझाव भी मांगे जाएंगे।
आरटीई इनके क्षेत्र में किस स्तर पर है, इस बारे में भी बातचीत होगी। सर्व शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना समन्वयक जसवंत सैनी ने बताया कि प्रदेश भर में अच्छा कार्य करने वाली स्कूल प्रंबधन समितियों को भी कार्यक्रम में बुलाया गया है।
बेहतर कार्यों करने वाली समितियों में से पांच स्कूलों की प्रबंधन समितियों को चुना गया है। इन समितियों में जिला अंबाला की महमूदपुर स्कूल, यमुनानगर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बंभौली, कैथल से राजकीय प्राइमरी स्क्ूल थेह बिरथ, सिरसा से राजकीय उच्च विद्यालय पन्नी वाला रुलदू और मेवात से राजकीय प्राइमरी स्कूल कंवरसिका स्कूलों की स्कूल प्रंबधन समितियों का चयन हुआ है।