फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल पे के जरिये प्लंबर से ठगे 61416 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल पे के जरिए एक प्लंबर से 61416 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महेश नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सावन विहार निवासी राजकुमार ने बताया कि वह प्लंबर का काम करता है। 13 जुलाई को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसने अपना नाम राजेश बताया। आरोपी ने उसे भरोसे में लेकर कहा कि उसका गूगल पे नहीं चल रहा है। उसमें पेमेंट आनी थी। मैं तुम्हें लिंक भेजता हूं। इसके बाद तुम्हारे खाते में पेमेंट आ जाएगी, मैं तुमसे यह पेमेंट बाद में ले लूंगा। गूगल पे पर लिंक ओके करने पर उसके खाते से 51999 रुपये कट गए। इसके बाद ठग ने कहा कि वह दूसरा लिंक भेज रहा है। उसकी पेमेंट वापस आ जाएगी। दूसरी बार लिंक ओके किया, तो उसके खाते से 9417 रुपये निकल गए। इस तरह उसके साथ 61416 रुपये की ठगी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें