अंबाला सिटी। मोबाइल हैक कर ठगी के मामले बढ़ते ही जा रही है। इसी कड़ी में एक अन्य मामला सामने आया है। स्टाफ रोड निवासी प्रदीप कुमार ने छावनी थाना में 3.32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दी है। उन्होंने शिकायत में बताया कि वह एक वेबसाइट से कुछ सामान खरीदना चाहते थाए लेकिन लॉगिन नहीं हो रहा था।
उन्होंने कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च किया। उन्होंने दिखाए दे रहे नंबर पर कॉल तो सामने वाले व्यक्ति ने उसे करीब एक घंटे तक बातों में उलझाए रखा। इसी बीच आरोपी ने उसके मोबाइल को हैक करके उसके बैंक खाते से 3 लाख 32 हजार 11 रुपये निकाल लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि ठग ने उससे पैन कार्ड नंबर मांगा, तभी उन्होंने कॉल काट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। संवाद