फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर 1.15 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एपीके फाइल भेजकर फोन किया हैक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पीएनबी का क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर साइबर ठग ने उत्तर प्रदेश के गुनौली गांव निवासी कृष्ण कुमार के खाते से 1.15 लाख रुपये निकाल लिए। ठग ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर फोन हैक कर लिया और खाते से पैसे निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि वह अंबाला पुलिस लाइन में अपने दामाद के घर आए थे तो वारदात हुई। नोडल साइबर थाना पंचकूला से मिली जीरो एफआईआर के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

व्हाट्सएप डीपी पर जोनल मैनेजर का फोटो देख झांसे में आए बुजुर्ग
पुलिस को दी तहरीर में कृष्ण कुमार ने बताया कि वह 23 जून को अंबाला सिटी पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर नंबर 171 सी में रहने वाली अपनी बेटी अवनी और दामाद सुंदरम शुक्ला से मिलने आए थे। इसी बीच उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को पीएनबी बैंक का कर्मचारी बताया और पुराना अच्छा ग्राहक होने के नाते मुफ्त क्रेडिट कार्ड देने का ऑफर दिया। जब बुजुर्ग ने व्हाट्सएप चेक किया तो आरोपी के नंबर की डीपी पर पटना जोनल ऑफिस के चीफ मैनेजर अविनाश राज की फोटो लगी हुई थी। इस झांसे में आकर पीड़ित ने आरोपी की बातों पर विश्वास कर लिया। साइबर ठग ने फोन हैक कर दो बारी में पैसे निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें