फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आरपीएफ की लेटलतीफी, ट्रेनों में बढ़ी अव्यवस्था

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई आम्रपाली एक्सप्रेस में सवार होने के लिए ज
विज्ञापन
अंबाला। आरपीएफ की लेटलतीफी का खामियाजा रविवार को आम्रपाली एक्सप्रेस में सवार होने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ा। ट्रेन के अंत में लगे आरक्षित और अनारक्षित कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन

इस दौरान कोच की सीढि़यों पर बैठे युवकों से कुछ यात्रियों का विवाद भी हो गया। लेकिन मौके पर मौजूद वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने इसे शांत करवा दिया। जब वाणिज्य विभाग की टीम ने आरक्षित कोच में खड़े यात्रियों की टिकटों को चेक करना शुरू किया तो इस दौरान कुछ युवक दूसरे कोच में खिसक गए। बावजूद इसके टीटीई ने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़कर जुर्माना वसूल किया क्योंकि ये युवक जनरल टिकट पर ट्रेन के स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे।
देरी से पहुंची टीम
आरपीएफ टीम को निर्देश दिए कि वो बिहार और यूपी की तरफ जाने वाली ट्रेनों के आगमन से पहले प्लेटफाॅर्म पर पहुंच जाएं लेकिन रविवार दोपहर लगभग एक बजे जब आम्रपाली एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तो आरपीएफ के एक-दो कर्मचारियों को छोड़कर बाकी टीम नहीं आई थी। ट्रेन में जैसे ही यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की हुई तो कुछ ही देर में आठ से 10 आरपीएफ कर्मचारी आरक्षित कोच के बाहर पहुंच गए और यात्रियों को समझा-बुझाकर ट्रेन में सवार कराया।
विज्ञापन

वर्जन
टीम को ट्रेन के आने से पहले ही प्लेटफार्म पर तैनात होने के निर्देश दिए हैं। जोकि ट्रेन के आगमन समय पर आगे और पीछे की तरफ तैनात रहती हैं। अगर टीम देरी से पहुंची है तो इस संबंध में जानकारी लेकर ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन

जावेद खान, प्रभारी आरपीएफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें