फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने डॉग स्क्वायर्ड की मदद से खंगाली डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ और दुर्गियाणा सुपरफास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब आईजी से मिले अलर्ट के बाद आरपीएफ ने डॉग स्क्वाड की मदद से बुधवार सुबह ट्रेनों में औचक चेकिंग अभियान चलाया। कोलकाता व असम की तरफ से आने वाली ट्रेनों डिब्रूगढ़ और दुर्गियाणा की विशेष चेकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान पंजाब जीआरपी के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दरअसल बुधवार सुबह छावनी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट पर आए मैसेज ने सभी चौका दिया। यह मैसेज पंजाब आईजी कार्यालय से मिला था। इसमें बताया गया कि कोलकाता व असम से आने वाली ट्रेनों में कुछ ज्वलनशील या धमाका करने वाला सामान शामिल हो सकता है। इसी मैसेज के बाद ट्रेनों को खंगाला गया।
कंट्रोल से आए मैसेज और पंजाब जीआरपी से प्राप्त सूचना के आधार पर पोस्ट प्रभारी ने तुरंत एसआई नमो नारायण मीणा की अध्यक्षता में 10 कर्मचारियों की टीम का गठन किया। ट्रेन में जांच के लिए बकायदा स्नीफर डॉग ड्यूक की भी मदद ली गई।
विज्ञापन

आरपीएफ व पंजाब जीआरपी ने डिब्रूगढ़ और कोलकाता से आने वाली ट्रेनों की गहनता से चेकिंग की। पहली चेकिंग बुधवार दोपहर 12.25 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आई ट्रेन नंबर 05903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ और दूसरी चेकिंग दोपहर 12.45 बजे प्लेटफॉर्म 6 पर आई ट्रेन नंबर 02357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाणा सुपरफास्ट में की गई। दोनों ट्रेन के प्रत्येक कोच को बड़ी ही बारीकी से खंगाला गया, लेकिन जांच के दौरान किसी भी ट्रेन से न तो संदिग्ध व्यक्ति मिला और न ही सामान। चेकिंग के बाद दोनों ट्रेनों को गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया।
संदिग्ध सामान की जानकारी
कोलकाता व असम से आने वाली ट्रेनों में कोई संदिग्ध ज्वलनशील पदार्थ हो सकता है। पंजाब पुलिस से मिले अलर्ट के बाद ही ट्रेनों में चेकिंग की गई। इस दौरान पंजाब जीआरपी की टीम भी आरपीएफ डॉग स्क्वाड के साथ मौजूद रही। लेकिन चेकिंग के दौरान कोई भी सामान व संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

मानवेंद्र सहाय, प्रभारी आरपीएफ पोस्ट, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें