फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए रविवार को आरपीएफ द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी रविंदर सिंह ने किया। इस मौके पर सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार व विपिन कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। उन्होंने ट्रेनों पर पत्थरबाजी के संबंध में प्रभावित रेल खंड, अंबाला छावनी व दुखेड़ी स्टेशनों के मध्य स्थित मोहड़ा मंडी में पहुंचकर स्थानीय निवासियों को जागरूक किया। इस अभियान के अंतर्गत मोहड़ा मंडी, कॉलोनी, कच्चा बाजार,जुलाहा बस्ती, बाजीगर कॉलोनी के स्थानीय निवासियों को रेलवे ट्रैक पर ना जाने व ट्रेनों पर पत्थरबाजी ना करने की हिदायत देते हुए जागरूक किया। इस दौरान उन्हें कानूनी प्रावधानों से भी अवगत कराया गया ताकि जाने-अंजाने उन्हें जेल की हवा न खानी पड़। मौके पर मौजूद मोहल्ला प्रधानों सहित मोहड़ा मंडी के प्रधान रंजीत व बाजीगर कॉलोनी के प्रधान विक्की ने अपने अपने क्षेत्र के अंतर्गत लोगों को विशेष हिदायतें देते हुए रेल प्रशासन को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। मौके पर करीब 150 व्यक्ति उपस्थित रहे। उक्त रेलखंड मे किलोमीटर 259 से 261 पर शाम पांच बजे से 6:30 बजे तक पेट्रोलिंग भी की गई, लेकिन इस दौरान कोई अनियमितता व घटना संज्ञान में नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें