फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिला एसजीएफआई प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
अंबाला छावनी के द एसडी विद्या स्कूल में स्टाफ के साथ मौजूद विजेता छात्राएं। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। द एसडी विद्या स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर जिला एसजीएफआई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्र यतिन ने साइकिलिंग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए क्वालिफाई किया। टेबल टेनिस में स्कूल की छात्राओं याशिका, रिद्धि कमरा और सिधि ने टीम स्वर्ण हासिल किया। छात्रा जिया ने जिम्नास्टिक में, छात्र शुभम ने स्केटिंग में और छात्रा जेंसी कौर ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए क्वालिफाई किया। विद्यालय की बास्केटबॉल गर्ल्स टीम इखिता, अनन्या अग्रवाल, तान्या, हर्षिता और पारसी ने जिला स्तरीय टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर में प्रवेश सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें