फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आरपीएफ ने ट्रेन में मिली बच्ची मां को सौंपी

Fri, 09 Feb 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सीट पर अकेली बच्ची को रोता देखकर यात्री ने रेलवे से मदद की गुहार लगाई। ट्रेन के अंबाला कैंट पहुंचने पर आरपीएफ ने बच्ची को संरक्षण में लिया और इसकी जानकारी कंट्रोल पर दी और बच्ची के संबंध में स्टेशन पर उद्धोषणा भी करवाई गई। कुछ समय बाद एक महिला आरपीएफ पोस्ट पर पहुंची और उसने बताया कि बच्ची उसकी है। कागजी दस्तावेज देखने के बाद बच्ची को उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया।
आरपीएफ प्रभारी जावेद खान ने बताया कि बुधवार को उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 04654 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में एक छोटी बच्ची मिली है जोकि कोच नंबर एस-6 की सीट पर लेटी हुई थी। सूचना मिलते ही ट्रेन के अंबाला पहुंचते ही बच्ची को संरक्षण में लिया। जब बच्ची की मां आरपीएफ पोस्ट पर पहुंची तो उसने बताया कि वो गुरदासपुर की रहने वाली है और कटिहार जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच रास्ते जब उसकी बेटी सो रही थी। वह जालंधर स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतर गई। इस दौरान ट्रेन चल पड़ी और वो ट्रेन में सवार न हो सकी। उसने मदद के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। लेकिन इस दौरान एक यात्री ने बच्ची को सुरक्षित आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। जब उसे सूचना मिली कि बच्ची अंबाला कैंट की आरपीएफ पोस्ट पर है तो उसे काफी राहत मिली और वो कुछ ही समय में अपनी बच्ची के पास पहुंच गई। आरपीएफ की मदद के लिए महिला ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें