अंबाला कैंट के रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में क्रिकेट मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरित करते हुए सदस्य:
- फोटो : राधिका शर्मा
अंबाला। कैंट के रॉबर्ट पवेलियन मैदान में रविवार को फ्रेंडशिप क्रिकेट कप के तहत मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला यंगिस्तान व वॉरियर-11 के मध्य खेला गया। टाॅस जीतकर यंगिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और महज 32 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह से वॉरियर-11 की टीम ने महज 4.4 ओवर में लक्ष्य पूरा कर मुकाबला जीत लिया। दूसरा मुकाबला अंबाला लायंस व रॉयल स्ट्राइकर के बीच हुआ। इसमें रॉयल स्ट्राइकर ने टॉस जीत 12 ओवर में 90 रन का लक्ष्य रखा। इस मुकाबले का पीछा करने उतरी अंबाला लायंस की टीम ने 8.5 ओवर में मुकाबले को सात विकेट से जीत लिया। इस बीच एडवोकेट पुनीत सरपॉल बतौर मुख्यातिथि रहे। तीसरा मुकाबला अंबाला वॉरियर व रॉयल चैलेंजर के बीच खेला। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऐसे में अंबाला वॉरियर ने 94 रन का स्कोर खड़ा किया। इस रोचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर ने 10 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर मैच लिया। दिन का आखिरी मुकाबला बिग बिटर व रॉयल किंग के बीच हुआ। टॉस जीत बिग बिटर ने 105 रन का स्कोर खड़ा किया। रॉयल किंग ने 12 ओवर की पांचवीं बॉल पर मैच जीत लिया। इस मौके पर विक्रम कोछर, पवन कुमार, अरुण शर्मा, नितिन खरबंदा मुख्य रूप से शामिल रहे।
अंबाला कैंट के रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में क्रिकेट मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरित करते हुए सदस्य:- फोटो : राधिका शर्मा