बराड़ा के अग्रवाल धर्मशाला में रोटरी क्लब बराड़ा की ओर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित
बराड़ा। रोटरी क्लब की ओर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए अग्रवाल धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 80 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक व रचनात्मक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में आरटीआई कमिश्नर नीता खेड़ा और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सीएचसी एएसएमओ डॉ. बीरबल ने शिरकत की। क्लब के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि क्लब की ओर से प्रत्येक वर्ष मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सचिव राजेश धीमान, कोषाध्यक्ष पूर्ण छाबड़ा, प्रोजेक्ट चेयरमैन राजकुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिलप्रीत सिंह के अलावा उप प्रधान बलकार सिंह, राजकुमार सांगवान, साहिल वर्मा, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।