फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार किलोवाट तार की चपेट में आई रॉड, तीन कर्मचारी झूलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। इंडस्ट्रियल में एक फैक्टरी के बाहर से 20 फीट वाली रॉड यानी लोहे के पाइप को छत पर चढ़ाते समय तीन कर्मचारी 11 हजार किलोवाट तार की चपेट में आकर झुलस गए। गनीमत यह रही कि करंट लगते ही रॉड हट गई, वरना हादसा जानलेवा हो सकता था। आनन-फानन में झुलसे तीनों कर्मचारियों को अन्य साथी उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में दाखिल कर लिया।
विज्ञापन

झुलसे कर्मचारियों की पहचान टांगरी बांध स्थित श्री लाल अस्पताल के निकट निवासी मनप्रीत, दलीपगढ़ निवासी अमित और मुलाना निवासी ऋषिपाल के रूप में हुई है। झुलसी अवस्था में मनप्रीत ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े 9 बजे का है। फैक्टरी आने के बाद वह बाहर पड़ी लोहे की 20 फीट वाली रॉड को फैक्टरी की छत पर ही चढ़ाने का काम कर रहे थे। अभी रॉड हाईवोल्टेज तार से थोड़ी दूरी पर ही थी कि अचानक रॉड में करंट आ गया। वह तो बेसुध होकर जमीन पर गिर गया था। अस्पताल आने के बाद ही आंख खुली। उधर, हादसे के बाद अस्पताल में फैक्टरी कर्मचारियों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें