सेामवार को अपनी मांगों को लेकर हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपू में यूनियन कर्मचारियों ने गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन व हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ यूनियन कर्मचारियों ने भाग लिया। मीटिंग की अध्यक्षता डिपो प्रधान संदीप ढांढा और कर्मबीर शर्मा ने की। मंच संचालन रणधीर सिंह व जोगिंद्र पंघाल ने किया।
गेट मीटिंग को प्रांतीय नेता हरिनारायण शर्मा व जगदीश चंद ने संबोधित करते हुए कहा कि 22 जुलाई को रोडवेज के हजारों कर्मचारी चंडीगढ़ परिवहन मंत्री का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि अगर 22 जुलाई को बातचीत के जरीए सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो पूरे हरियाणा में रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे और हड़ताल की जिम्मेदारी सरकार की होगी।
उन्होंने बताया कि यूनियन इस बातचीत का खंडन करती है कि यूनियन की परिवहन मंत्री रामबिलास शर्मा के साथ छह घंटे की बातचीत हो चुकी है कि यूनियन की सहमति से रोडवेज में प्राइवेट बसें चलाएंगें। उन्होंने कहा कि यूनियन के परिवहन मंत्री के साथ कोई बातचीत नहीं हुई।
उन्होंने अपनी मांगो के बारे में बताया कि रोडवेज और जनता के हित में नई परिवहन नीति बनाने, दो साल से बकाया कर्मचारियों को बोनस, रोडवेज में स्थाई भर्तियां, रोडवेज के बेड़े में नई बसें देने, सभी वर्गों में पदोन्नति देने की मांग की।
इस अवसर पर संदीप बिढान, सर्वजीत सिंह, विजय, जसवंत, विजयपाल, धर्मेंद्र कुमार, बलकार सिंह, बलविंद्र सिंह, मनजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।