रोडवेज वर्कशाप में खड़ी भिवानी से आई बीएस 3 मानक की बस। संवाद
अंबाला। भिवानी से अंबाला आई बीएस 3 मानक की 10 बसों की गुणवत्ता की जांच कीजिए। इस जांच के बाद पता चलेगा कि यह बसें चलने लायक है या नहीं। कुछ दिन पहले रोडवेज की इन बसों की खस्ताहाल को देखकर रोडवेज के कर्मचारियों में वर्कशाप में विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं अंबाला से भिवानी भेजी जाने वाली बीएस 6 की बस बसों के आदेश रद्द कर दिए गए हैं। जिसके कारण अब यह बसें भिवानी नहीं जाएगी।
दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर चंडीगढ़ मुख्यालय कार्यालय से कई डिपूओं को पत्र जारी किया गया था। इसके बाद यह पत्र अंबाला डिपो को प्राप्त हुआ। जिसमें बताया गया है कि अंबाला से बीएस 6 मानक की 10 बसों को भिवानी भेजी जाए। वहीं भिवानी में चलने वाली बीएस 3 मानक की 10 बसों को अंबाला भेजा जाना था।
इसके बाद भिवानी के अधिकारियाें ने अपनी बीएस 3 मानक की 10 बसों को अंबाला भेज दिया। जैसे ही यह बसें अंबाला आई। इन बसों की खस्ताहाल देखकर रोडवेज कर्मचारियों ने वर्कशॉप का गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए महाप्रबंधक ने अपनी बीएस 6 की बसों को भिवानी भेजने के आदेश रद्द कर दिए लेकिन भिवानी से आई बसों की स्थिति जानने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। यह अधिकारी इन बसों की जांच कर बताएंगे।
रोडवेज वर्कशाप में खड़ी भिवानी से आई बीएस 3 मानक की बस। संवाद