अंबाला। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित अंबाला डिपो इंटक यूनियन दो फाड़ हो गई है। इंटक के कर्मचारी नेताओं के बीच का विवाद मंगलवार को जीएम कार्यालय में सामने आया। इंटक यूनियन के जिला प्रधान बलविंदर और सचिव बसंत सैनी व खजांची प्रवीण आमने सामने आ गए हैं। प्रधान का आरोप है कि सचिव व खजांची को यूनियन से निकाला जा चुका है। जबकि इंटक के राज्य प्रधान विरेंद्र सिंगरोहा का कहना है कि सचिव व खजांची पहले की तरह काम कर रहे हैं।
मामला तब बढ़ा तब रोडवेज के जीएम ने इंटक नेताओं को मांगों पर बैठक करने के लिए बुला लिया। यहा पर सचिव और खजांची भी आ गए और उन्होंने जीएम से साफ तौर पर कह दिया कि इस बैठक का हम विरोध करते हैं। जो मांग पत्र पूर्व में दिया गया था उसका भी खंडन कर दिया गया। वहीं जीएम से अपील की कि मांग पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं की जाए। इसके लिए उन्होंने आंदोलन करने तक की चेतावनी दे दी। वहीं जीएम को ज्ञापन भी सौंपा है।