फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बस स्टैंड पर रोडवेज जीएम का निरीक्षण, कचरा देखकर बिफरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने वीरवार को छावनी बस स्टैंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने बस अड्डे के बाहर लग रहे कूडे़ के ढेर को देखकर विफर गए। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों को निर्देश दिए कि कूडे़ काे बस अड्डे के पास से हटवाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने बस स्टैंड परिसर में क्षतिग्रस्त वाहनों को भी हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संस्थान प्रबंधक बिजेंद्र सिंह अपनी टीम अनिल शर्मा, करण सिंह और होमगार्ड के जवान को साथ लेकर रेहड़ी संचालकों के पास पहुंचे और उन्हें हिदायत दी कि अगर उन्होंने दोबारा से कूडा फेंका को उनके चालान करवाए जाएंगे। इसके बाद संस्थान प्रबंधक ढाबा संचालक और गन्ने के जूस की रेहड़ी पर पहुंचे और उन्हें सख्त लहजे में कहा कि कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बस स्टैंड के पास फल और सब्जियों की रेहड़ी लगाने वाले संचालक, ढाबा संचालक व होटल कर्मचारी रोजाना रात के समय बस अड्डे के पास कूडा फेंकते हैं जिससे सुबह से लेकर शाम तक कूड़े का ढेर लगा रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें