फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोडवेज कर्मचारियों ने मनाया मांग दिवस, 3 को करेंगे प्रदर्शन

Sat, 13 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की अंबाला कमेटी ने मांग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डिपो प्रधान रमेश श्योकंद व संचालन डिपो सचिव सरबजीत सिंह ने किया। कर्मचारी अंबाला शहर बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और महाप्रबंधक के माध्यम से महानिदेशक राज्य परिवहन हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा। राज्य मुख्य सलाहकार इंद्र सिंह बधाना ने बताया कि बीते 22 मई को महानिदेशक के साथ हुई बातचीत में जिन मांगों पर सहमति बनी थी, सरकार और अधिकारी उन मांगों पर भी बार-बार वायदा खिलाफी कर रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

डिपो प्रधान रमेश श्योकंद ने कहा कि बकाया ओवर टाइम, टीए और सभी कर्मचारियों की एलटीसी का भुगतान किया जाए, ओवर टाइम पालिसी को रोस्टर के अनुसार सभी चालक परिचालकों पर एक समान लागू किया जाए। लेलैंड व टाटा मोटर्स के निर्धारित नियमों के खिलाफ जाकर केएमपीएल के नाम पर चालकों का नाजायज उत्पीड़न किया जा रहा है, उसे बंद किया जाए। मुख्यालय की ओर से जारी किए गए निर्देश बिना टिकट सवारी पाने पर परिचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश पर रोक लगाई जाए। कार्यशाला कर्मचारियों का 6 महीने का बकाया वेतन जारी किया जाए सहित अन्य मांगें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सभी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आने वाली 3 अक्तूबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें