फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिजली निगम 196 किसानों को जारी करेगा ट्यूबवेल कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बिजली निगम जल्द ही किसानों को राहत देगा। निगम की ओर से किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जाएंगे। यह कनेक्शन उन किसानों को जारी होंगे, जिनने 31 दिसंबर 2023 तक निगम के पोर्टल पर आवेदन किया था और उन किसानों ने निगम को कनेक्शन का भुगतान भी कर दिया था। निगम ने उन किसानों को कनेक्शन देने के लिए वर्क जारी कर दिया है। जल्द ही किसानों के कनेक्शन लगेंगे। अंबाला सर्कल की बात करें तो अंबाला छावनी में 62, नारायणगढ़ में 93 और शहजादपुर में 41 कनेक्शन लगेंगे।
विज्ञापन


बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने बताया कि जिन किसानों ने कनेक्शन का भुगतान कर दिया है। उन किसानों के कनेक्शन लगाए जाएंगे। जिले में 196 कनेक्शन लगने हैं। इनमें 103 कनेक्शन लगाने के लिए वर्क अलॉट कर दिया गया है, जबकि 93 कनेक्शन लगाने के लिए वर्क अलॉट किया जा रहा है। जिन किसानों ने निगम के पोर्टल पर 31 दिसंबर 2023 तक आवेदन किया था। उनके कनेक्शन किए जा रहे हैं।





झीरीवाला फीडर को भी राहत देगा निगम



नारायणगढ़ के झीरीवाला फीडर को राहत देने के लिए निगम की ओर से नया फीडर खींचा जा रहा है। झीरीवाला फीडर पर 14 गांव की बिजली चल रही थी। यह लाइन काफी लंबी थी। इस वजह से बिजली सप्लाई में दिक्कत आती थी। यह फीडर 66केवी नारायणगढ़ से चलता है। अब इसको अलग किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को बिजली सुचारू रूप से मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें