फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : रोडवेज ई-टिकटिंग घपला : एक कर्मी बर्खास्त, तीन का तबादला, दो पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा रोडवेज में अंबाला डिपो में सबसे पहले ई-टिकटिंग का घपला सामने आया था। इसमें कर्मचारियों ने लोगों की टिकट तो काट दिए, मगर राजस्व जमा नहीं कराया। ऑनलाइन बुकिंग को ही रद्द करा दिया। इस मामले में अंबाला डिपो में हुई जांच के बाद मुख्यालय ने रोडवेज के 12 कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। इसमें छह कर्मचारियों को चार्ज शीट किया है।
विज्ञापन

इसमें एक को बर्खास्त किया तो तीन पक्के कर्मचारियों का तबादला कर दिया। इसके साथ ही दो कर्मचारियों पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जिस कर्मचारी को बर्खास्त किया है वह कौशल निगम के तहत परिचालक के पद पर कार्यरत था। वहीं जो पक्के कर्मचारी थे, उन्हें तबादले का दंड दिया है। इसमें विक्रम सिंह, रमेश कुमार और पंकज कुमार का तबादला पलवल में किया है। बताया जाता है कि विक्रम सिंह जननायक जनता पार्टी से संबंधित हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश उपप्रधान हैं।



ऐसे हुआ था गोलमाल
अंबाला से लुधियाना के लिए यात्रियों को ई-टिकट दी, लेकिन रास्ते में परिचालक ने डिपो में फोन करके कहा कि मशीन में दिक्कत है। इसलिए इसे एंड ड्यूटी कर दिया जाए। बुकिंग इंचार्ज ने एंड डिपो का बटन दबा दिया। इससे टिकटों की जानकारी खत्म हो गई। इसके बाद जब परिचालक दूसरे मार्ग पर गया तो उसने वहां की ई-टिकट राशि को ही डिपो में जमा कराया।
विज्ञापन


ऐसे पकड़े आरोपी

शक के आधार पर जब रोजाना चलने वाली बसों में डीजल और कमाई का मिलान किया तो अंतर आया, क्योंकि बस में लगे मीटर में किलोमीटर अधिक थे। इसके बाद मुख्यालय के साथ जुड़े सर्वर को खंगाला तो सारा गोलमाल सामने आ गया।

पकड़े जाने पर हुई ये कार्रवाई

ई-टिकटिंग मामले में गड़बड़ी पर रोडवेज की अंबाला डिपो के अधिकारियों ने जांच की और तीन लाख की रिकवरी निकाली थी। रुपये जमा नहीं कराने वालों को दो दो दिन का समय दिया। इसके बाद एक ही दिन में पूरी धनराशि जमा नहीं हुई। इसके साथ ही महाप्रबंधक की ओर से मुख्यालय में मामले में संलिप्त कर्मचारियों के संबंध में जांच के बाद चार्जशीट बनाकर भेज दी गई थी। बताया जाता है कि तीन महीने पहले हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो में कागज की टिकट को खत्म करके यात्रियों के लिए ई टिकट की सुविधा शुरू की गई थी। वहीं, भ्रष्टाचार से भी लगाम लग सके, लेकिन इस सुविधा का अंबाला डिपो के परिचालकों ने दुरुपयोग कर दिया।

वर्जन



ई-टिकटिंग मामले में संलिप्त 12 कर्मचारियों पर मुख्यालय स्तर से कार्रवाई की गई है। इसमें तीन पक्के कर्मचारियों का पलवल में स्थानांतरण किया है। इसमें छह कर्मचारियों को चार्ज शीट किया है। कौशल निगम के तहत दो कर्मचारियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है जबकि एक कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। लेकिन अभी जांच जारी है।
विज्ञापन

-विपुल नांदल, ट्रेफिक मैनेजर, अंबाला डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें