फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोडवेज चालक को कार सवार बदमाशों ने जमकर पीटा, तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी बस स्टैंड पर दिवाली की रात रोडवेज चालक की कार सवार बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए। घायल चालक को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ जीएमसीएच 32 रेफर कर दिया, जहां सोनीपत के पटेल नगर निवासी 51 वर्षीय राजवीर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा। लालकुर्ती चौकी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मृतक राजवीर हरियाणा रोडवेज में चालक था। दिवाली की रात उसकी ड्यूटी पार्किंग में लगी हुई थी। बताया जाता है कि रात करीब दो बजे एक डस्टर गाड़ी आई। उसमें 4-5 व्यक्ति सवार थे। बदमाशों ने पहले बहस की और देखते ही देखते मारपीट कर दी। राजवीर के नाक, आंख आदि पर काफी चोटें आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। बदमाशों की गाड़ी का नंबर मिला है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें