फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जनसुई हेड बस अड्डे पर ठहराव करेंगी रोडवेज बसें, महाप्रबंधक ने लिखा पत्र

Sat, 22 Nov 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। हिसार राजमार्ग स्थित नवनिर्मित जनसुई हेड बस स्टैंड पर बसों के ठहराव को लेकर महाप्रबंधक की ओर से दो पत्र जारी किए गए हैं। एक पत्र मुख्यालय से विभिन्न डिपो की बसों के ठहराव की मांग की गई है। वहीं दूसरा पत्र अंबाला और नारायणगढ़ के यातायात प्रबंधक को लिखा गया है। जिसमें हिसार की ओर जाने वाली सभी बसों को जनसुई हेड बस स्टैंड में ले जाने को कहा गया है। तीन महीने पहले इस बस स्टैंड का सीएम नायब सैनी ने उद्घाटन किया था लेकिन इसके बाद से न तो बसों का संचालन शुरू किया गया न ही डिपो की बसें इस बस स्टैंड में आ रही थीं। इस मामले को अमर उजाला ने अपने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद रोडवेज महाप्रबंधक ने कार्यवाही की।



पहले दिन बस अड्डे पहुंची तीन बसें

शुक्रवार को अंबाला डिपो की तीन बसें जनसुई हेड बस अड्डा पर पहुंचीं। के अंदर गई। पहली बस अंबाला से निहारसी जाते हुए, दूसरी बस अंबाला से बडौली जाते हुए तो तीसरी बस अंबाला से नारनौंद जाते हुए बस अड्डे पर रुकी। इसके अलावा अंबाला डिपो की एक बस ने जनुसई हेड बस अड्डे पर रात्रि ठहराव किया। महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा की ओर से यातायात प्रबंधक अंबाला- नारायणगढ, संस्थान प्रबंधक अंबाला शहर, अंबाला कैंट और नारायणगढ़, जनसुई हेड बस स्टैंड इंचार्ज, कार्य निरीक्षक अंबाला को पत्र जारी किया गया है। इस पत्र के माध्यम से अंबाला डिपो के चालक और परिचालकों को आदेश दिए गए हैं कि वह चंडीगढ़, अंबाला शहर से इस्माईलाबाद, पिहोवा, कैथल, जींद, हिसार, सिरसा की ओर जाते हुए अपनी बसों को जनसुई हेड बस स्टैंड के अंदर लेकर जाएं। इसके अलावा बस स्टैंड पर कर्मचारियों को भी आदेश दिए गए हैं कि चंडीगढ़ और अंबाला सिटी से इस मार्ग की तरफ जाने वाली बसों को जनसुई हेड बस स्टैंड के अंदर भेजें। इसके साथ बसों की एंट्री के रिकार्ड के लिए रजिस्टर भी लगाया जाए। अवहेलना करने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



महानिदेशक को भी अन्य जिलों की बसों के ठहराव को लिखा

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राज्य परिवहन महानिदेशक और प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण अंबाला और कुरुक्षेत्र के सचिव को पत्र के माध्यम से महाप्रबंधक की ओर से अनुरोध किया गया है कि जनसुई हेड बस स्टैंड के अंदर बसों के संचालन को लेकर संबंधित आगारों को निर्देश देने का कष्ट करें। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ और अंबाला से पेहवा, कैथल, जींद, नरवाना, हांसी, उकलाना, उचाना, हिसार, सिरसा व फतेहाबाद की तरफ जाने वाली राज्य परिवहन हरियाणा और सहकारी समिति की बसें जनसुई हेड के अंदर न जाकर बस स्टैंड के बाहर से संचालन कर रही है। जिसके कारण बस स्टैंड के अंदर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसे लेकर दो बार शिकायत भी मिल चुकी है। जनसुई हेड बस स्टैंड इंचार्ज सुनील ने बताया कि बस अड्डे में बसों के संचालन को लेकर महाप्रबंधक की ओर से पत्र जारी किया गया है। शुक्रवार को अंबाला डिपो की तीन बसे बस अड्डे में आई और एक बस ने रात्रि ठहराव किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें