फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बैजनाथ, कुल्लू और शिमला के दौड़ेगी रोडवेज की लारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से बैजनाथ, कुल्लू और शिमला के लिए दौड़ेगी रोडवेज
विज्ञापन

लॉकडाउन और कोरोना के कारण 3 महीने से लंबे रूट पर नहीं हो रहा था बसों का संचालन
फोटो-27
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। तीन माह से बंद कुल्लू-मनाली, शिमला और बैजनाथ की बसों का संचालन आज से शुरू हो जाएगा। रोडवेज डिपो ने उनके संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। कल से उत्तराखंड के लिए भी बसें चलने लगेंगी। बसों का संचालन देहरादून और हरिद्वार के लिए होगा। हिमाचल और उत्तराखंड की तरफ बसों के संचालन, समय सारिणी सहित अन्य सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
मई माह में लगे दूसरे लॉकडाउन और कोरोना के कारण 3 महीने से लंबे रूट पर बसों का संचालन नहीं हो रहा। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में जम्मू, हिमाचल,उत्तराखंड व यूपी सहित राजस्थान की तरफ बसों का संचालन नहीं हो रहा था। आज छावनी बस अड्डे से हिमाचल की तरफ जाने वाली सवारियों को राहत मिलेगी। ट्रांसपोर्ट विभाग से आदेश मिलते ही बैजनाथ, कुल्लू-मनाली और शिमला की तरफ बसों का संचालन शुरू हो गया है। हिमाचल प्रशासन ने 50 प्रतिशत सवारियों के साथ हरियाणा रोडवेज की बसों को आने की परमिशन दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------
शिमला व कुल्लू-मनाली की समय सारिणी
छावनी बस अड्डे से सुबह 4 बजे पहली बस अंबाला डिपो की शिमला के लिए रवाना होती है। इसके बाद 4.50 पर एचआरटीसी और फिर 6 और 6.30 बजे रोडवेज की बसें चलती हैं। इसी प्रकार हर आधे घंटे बाद लगभग दोपहर 2.50 बजे तक 16 अलग-अलग डिपो की बसों का संचालन होता है। इसी प्रकार कुल्लू-मनाली के लिए सुबह 7 बजे अंबाला डिपो, 8.40 बजे यमुनानगर डिपो, दोपहर 1.30 बजे दिल्ली और शाम 4.30 बजे कुरुक्षेत्र डिपो की बसें चलती हैं। इन बसों का ठहराव बीच रास्ते नूरपूर, धर्मशाला, ज्वाला जी, पालमपुर, ऊना, रोपड़ व बैजनाथ बस अड्डों पर भी होता है।
---------------------
आदेशों के तहत कार्रवाई
हिमाचल के लिए आज तीन बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें बैजनाथ, कुल्लू-मनाली और शिमला के लिए बसें चलेंगी। बसों के चलने से सवारियों को काफी राहत मिलेगी।
शमशेर सिंह, ड्यूटी इंचार्ज, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें