फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खस्ता हाल सड़कें, लोग परेशान, प्रशासन बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। साहा चौक पर ट्रैफिक लाइटों का प्रबंध न होने के कारण चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही है। इससे आने जाने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। वाहनों के कारण धूल उड़कर सड़कों के दोनों तरफ स्थित दुकानदार, रेहड़ी-फड़ी संचालक और सब्जी विक्रेता की आंखों में जाती है जिससे वे परेशान हो गए हैं। प्रशासन ने अभी तक इस बारे में सुध नहीं ली है। ऐसा ही हाल मीठापुर से फुलेल माजरा की तरफ जाने वाली सड़क का है।
विज्ञापन

इस सड़क को बनाने के लिए विभाग ने उखाड़ तो दिया लेकिन उसके बाद इसको बनाना भूल गया। सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि इससे गुजरने में दो पहिया और चार पहिया वाहनों को दिक्कत होती है। विभाग की ओर से जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन सड़कें ठीक नहीं की जातीं। क्षेत्रवासियों की मांग है कि सड़क को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।
बॉक्स
साहा चौक की सड़कों की धूल मिट्टी से परेशान हैं। उनके सामान पर धूल जमती है। दिनभर सफाई करने को मजबूर होना पड़ता है। नरेश कुमार, सब्जी विक्रेता



बॉक्स
साहा चौक के चारों तरफ वाहनों के कारण धूल उड़ती है और लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होती है। धूल मिट्टी की वजह से वह अपनी दुकान से सारा सामान बाहर नहीं निकालते क्योंकि सामान पर धूल मिट्टी जम जाने के कारण ग्राहक सामान को पसंद नहीं करते। मदनलाल, दुकानदार
विज्ञापन


खाने-पीने की वस्तुओं पर धूल मिट्टी इतनी जमती है कि वह दिन में कई बार उनकी साफ सफाई करते थक जाते हैं। साहा चौक पर भी सफाई के पर्याप्त प्रबंध होने चाहिए। रवि कुमार, दुकानदार
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें