फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37.50 लाख रुपये की लागत से होगा सड़क का निर्माण, किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लोहगढ़ में आरबी इंडस्ट्रीज से कविता इंडस्ट्रीज मिक्सी कलस्टर तक 37.50 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होगा। इसका शिलान्यास विधायक असीम गोयल ने शुक्रवार को किया। उन्होंने कहा कि यहां स्थापित फैक्ट्रियों में माल लाने व ले जाने के लिए रास्ते की दिक्कत थी। सड़क न होने के कारण काफी समस्या थी। सड़क के बनने से यहां के उद्यमियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अंबाला मिक्सी उद्योग की पहचान है। व्यापारी साथियों ने यहां पर एक प्राईवेट कलस्टर स्थापित करने का काम किया है। इसमें सरकार ने सहयोग किया है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि पदाधिकारियों द्वारा जो भी मांगे उनके समक्ष रखी गई हैं, वे उन सभी समस्याओं का निदान करवाने के लिए पुरजोर तरीके से कार्य करेंगे। इस मौके पर अजय अग्रवाल, मोहन लाल, अनिल गुप्ता, राजेश गोयल, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, दर्शन सिंह, नाथी राम, अमित अग्रवाल, संजीव गोयल टोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें