फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे वाहन पार्किंग, चलने को भी अब जगह नहीं

Wed, 24 Aug 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। इन दिनों अंबाला कैंट की सड़कों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट पूरी तरह से फेल हो चुका है। सड़क किनारों पर वाहन पार्किंग है, जबकि बीच सड़क पर वाहनों का जमावड़ा। हालात यह हैं कि नियमित अंतराल पर जाम की स्थिति बनती जा रही है, लेकिन इसका हल नहीं निकल पा रहा है। कई बार तो जाम के चलते वाहन रेंग कर चलते हैं।
विज्ञापन


यह है स्थिति सड़कों की

अंबाला कैंट में प्रशासन द्वारा तीन पार्किंग दी गई हैं। रेलवे रोड व राय मार्केट की बैकसाइड पर पार्किंग है, तो एक पार्किंग दशहरा मैदान रामबाग रोड पर है। लेकिन तीनों पार्किंग भी अंबाला के ट्रैफिक को सुधार नहीं पा रही है। सड़क पर कारों का कब्जा है, जबकि दोपहिया वाहन चालक व राहगीर काफी परेशान हैं। रोजाना यह स्थिति लोग झेल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है। सबसे बुरे हालात रेलवे रोड, राय मार्केट, निकलसन रोड, बजाजा बाजार, सब्जी मंडी, बस स्टैंड के आसपास के एरिया में हैं। इसी तरह महेश नगर एरिया में भी यही स्थिति लोग झेल रहे हैं।

इस कारण से है दिक्कतें

- सदर क्षेत्र के बड़े इलाके में कोई पार्किंग नहीं है, जिससे हालात बिगड़े हैं
- सदर एरिया में अस्पताल, बैंक, केमिस्ट सहित अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं, जहां पर ग्राहकों के वाहन खड़े रहते हैं
- पार्किंग एरिया दूर है, जिसके कारण लोग अपने प्रतिष्ठान तक वाहनों को लाते हैं
- प्रशासन व पुलिस की जो भी प्लानिंग बनी बीते बारह सालों में यह कामयाब नहीं हो पाई
- सड़क किनारे वाहन पार्किंग के लिए कोई जगह निश्चित नहीं है, जिससे हालात बिगड़े हैं
- बस स्टैंड के आसपास के इलाके में पुलिस की योजनाओं पर पानी फिर चुका है

मैं ट्राइसिटी में जॉब करता हूं और कार से आना-जाना होता है। लेकिन अंबाला कैंट से निकलने में ही इतना वक्त लग जाता है। कई बार तो ओवरब्रिज के नीचे ही समय लग जाता है, सालों बीत गए हैं, लेकिन ट्रैफिक मैनेजमेंट का कोई सिस्टम समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

- लक्ष्यवीर शुक्ला, नौकरीपेशा

एक निजी कंपनी में जॉब करता हूं, कैंट की मार्केट हो या फिर सिटी की मार्केट, हर जगह ट्रैफिक को लेकर समस्या रहती है। एक गाड़ी यदि ब्रेक लगा दे, तो पीछे का ट्रैफिक रुक जाता है। जब तक आगे का वाहन नहीं निकलता, तब तक इंतजार करना पड़ता है।
- जतिंदर सिंह, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव

कई बार काम के सिलसिले में आना-जाना होता है, लेकिन सड़कों के किनारे वाहन इस तरह से खड़े किए जाते हैं कि कुछ समझ नहीं आता है क्या करें। अच्छी खासी सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर इसे गली में तबदील कर दिया जाता है। एक दशक बीत चुका है, लेकिन समस्या तो दूर नहीं हो पाई है, लेकिन बढ़ ज्यादा गई है।
- अशोक कुमार, कारोबारी

जितनी भी पार्किंग दी गई हैं, वे साथ लगती मार्केट के लोगों को फायदा तो दे रही हैं, लेकिन भीतरी एरिया में कोई राहत नहीं है। वाहन पार्किंग लोग मनमर्जी से कर रहे हैं, जबकि पुलिस द्वारा जो भी अभियान चलाए गए वे इस समस्या से राहत नहीं दे पाए हैं। वर्किंग समय में लगभग हर बाजार में जाम की स्थिति रहती है।
- अजय कुमार करधान, शॉपकीपर


पार्किंग की समस्या तो है, लेकिन निगम पर काम कर रहा है। इसके बारे में प्लान बनाया जा रहा है, ताकि लोगों को भीतरी इलाकों में अपने वाहन खड़ा करने में कोई दिक्कत न हो। इस बारे में पूरी प्लानिंग के साथ काम किया जाएगा।
- रमेश मल, मेयर नगर निगम अंबाला

बेतरतीब वाहन खड़ा कर ट्रैफिक बाधित करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अभी मंगलवार को ही बाइस चालान किए गए हैं। साथ ही नो पार्किंग के साइन बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग अपने वाहनों को सही तरीके से और सही जगह पर खड़ा करें। यदि ट्रैफिक में कोई वाहन बाधा बनता है, तो उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

- जसबीर सिंह, एसएचओ ट्रैफिक अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें