फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस ने कार को मारी टक्कर, सिपाही, पत्नी व 4 वर्षीय बच्ची भी घायल

विज्ञापन
अंबाला । हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : Ambala
विज्ञापन
दिल्ली-अंबाला हाईवे स्थित मोहड़ा दुल्हन पैलेस के ठीक सामने गलत दिशा में आ रही एक तेजरफ्तार प्राइवेट बस चालक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार डिवाडर व बस के बीच फंस कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार आर्मी का सिपाही सुनील निवासी मध्यप्रदेश गांव पाडलया और उसकी पत्नी संध्या और चार वर्षीय बेटी प्रियल बुरी तरह से फंस गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने आनन-फानन में कार के अंदर फंसे दंपती व बच्ची को बाहर निकाला। हालांकि बच्ची व पत्नी को थोड़ी चोटें आई लेकिन चालक सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे आदेश अस्पताल भेजा गया। इलाका पुलिस ने घायल सुनील की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सुनील का कहना था कि वह भारतीय सेना में सिपाही के पद पर कार्यरत हूं। मौजूद समय में पठानकोट के अंदर यूनिट 670 एविएश स्क्वाड्रन में तैनात हूं। 31 जनवरी को ही वह अपनी पत्नी व बच्ची के साथ मध्यप्रदेश से पठानकोट के लिए निकाला था। रास्ते में रुकते-रुकते वह अंबाला पहुंचे थे। जैसे ही मोहड़ा के पास पहुंचे थे गलत दिशा में लापरवाही के बस चला रहे चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार घूमकर डिवाइडर व बस के बीच में फंस गई। इस बीच एक एक्टिवा भी चपेट में आ गया हालांकि उसके चालक को कोई चोटें नहीं आईं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी बस चालक को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें