फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की कपड़ा मार्केट और साइंस और मिक्सी उद्योग की झोली रही खाली

विज्ञापन
अंबाला: बाजार में टीवी पर बजट देखते दुकानदार। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
आम बजट को लेकर जिले में लोगों में पूरा उत्साह देखने को मिला। सुबह 10 बजे से ही लोग बजट देखने के लिए टीवी के सामने चिपके रहे। सुबह करीब 11 बजे इंटरनेट चला तो युवाओं ने बजट खंगालना शुरू कर दिया, लेकिन पूरा बजट पेश होने के बाद आशा और निराशा दोनों ही जिलेवासियों के हाथ लगी। अंबाला की साइंस इंडस्ट्री के लिए बजट में कोई भी बड़ी घोषणा या राहत का एलान नहीं किया गया। इसी तरह कपड़ा मार्केट को कलस्टर में तब्दील करने या उसके उत्थान को लेकर भी कोई प्रावधान बजट में नहीं रखा गया। इसी तरह अंबाला का मिक्सी उद्योग की बजट से आस लगाए बैठा था जोकि पूरी नहीं हो सकी। हालांकि शिक्षा और स्वास्थ्य जगत के लिए हुई घोषणाओं का अंबालवासियों ने खुलकर स्वागत किया। इतना ही नहीं बुजुर्गों को आयकर रिटर्न में दी गई छूट की भी जिलेवासियों ने जमकर सरहाना की। बजट को लेकर व्यापारी, व्यवसायी, वकील, वेतनभोगी कर्मचारियों के साथ-साथ महिलाओं ने अलग-अलग प्रतिक्रिया जाहिर की। वेतनभोगी कर्मचारियों का कहना है कि इस बजट में भी सरकार सात साल पुराने ढर्रे पर चल रही है जो 2014 की नीतियों पर काम कर रही है। वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए इस आम बजट में कोई छूट नहीं दी गई है। जो भी घोषणा सरकार द्वारा बजट में की गई है, इसका पता आने वाले समय में लगेगा। वहीं छोटे कारोबारियों ने भी आम बजट से काफी उम्मीदें लगाई हुई थी। मंदी की मार झेल रहे कारोबारियों को बजट से नई ऊर्जा मिलने की आस थी, जो बजट में कहीं नहीं दिखी। वहीं, गृहणियां भी आम बजट से खासी उम्मीदें लगाए बैठी थीं, जिसका असर सीधे तौर पर उनकी रसोई पर पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि बजट में मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए कोई राहत नहीं दी गई है। ऐसे में महंगाई के दौर में मध्यम वर्गीय परिवारों को जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

क्या क्या महंगा हुआ
- मोबाइल फोन और मोबाइल फोन के स्पेयर पार्टस व चार्जर
- गाड़ियों के पार्टस
- इलेक्ट्रानिक उपकरण
- इम्पोर्टेड कपड़े
- सोलर इनवर्टर, सोलर तकनीक से जुड़े उपकरण
- कॉटन
-----------------
क्या क्या सस्ता हुआ
- स्टील से बने सामान
-सोना
-चांदी
-तांबे का सामान
-चमड़े से बने सामान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें