फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 100 मीटर दौड़ में रितु, डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में शालिनी प्रथम

Wed, 11 Feb 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहजादपुर में विजेताओं को सम्मानित करते हुए पदा​धिकारी। कॉलेज
विज्ञापन
शहजादपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने किया। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की रितु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बीएससी द्वितीय वर्ष की शालिनी द्वितीय और एमकॉम द्वितीय वर्ष की मनु तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की शालिनी ने प्रथम, मनविन्द्र कौर ने द्वितीय तथा बीकॉम द्वितीय वर्ष की मनु ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा गोला फेंक प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष की हरमन प्रथम, बीकॉम द्वितीय वर्ष की मनु द्वितीय तथा बीएससी द्वितीय वर्ष की मनविन्द्र कौर तृतीय स्थान पर रहीं। रिले रेस में मनविन्द्र कौर, शालिनी, स्नेहा और लक्षिता सैणी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कश्मीर सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करें, क्योंकि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. प्रियंका विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। सम्पूर्ण खेल प्रतियोगिता का सफल संयोजन शारीरिक शिक्षा की प्राध्यापिका डॉ. प्राची ने किया। जबकि मंच संचालन डॉ. निर्मल सिंह ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें