फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऋभु का सीएससी ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
मॉडल संस्कृति स्कूल की छात्रा ऋभु ने सीएससी ओलंपियाड की परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहड़ी भानोखेड़ी की 12वीं मेडिकल की छात्रा ऋभु आभा ने सीएससी ओलंपियाड परीक्षा को क्वालिफाई करते हुए जोन वन में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

छात्रा ऋभु को स्नातक शिक्षा तक 3 हजार रुपये की वार्षिक छात्रवृति मिलेगी। ऋभु यह परीक्षा क्वालिफाई करने वाली जिले से इकलौती विद्यार्थी है। इस परीक्षा के लिए देश को कुल छह जोन में बांटा गया था। जोन-एक में हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और केरल के बच्चों को शामिल किया था।
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत देश भर में हजारों अटल सेवा केंद्र चलाने वाली कंपनी सीएससी के शैक्षिक प्रकल्प सीएससी एकेडमी द्वारा फरवरी 2024 में आयोजित की गई इस परीक्षा में देश के पांच हजार से अधिक स्कूलों के करीब 8 लाख बच्चों ने भाग लिया था। स्कूल प्रधानाचार्य रोहित रतन ने बताया कि ऋभु आभा ने अभी दो दिन पहले सीबीएसई द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के परिणाम में भी 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के मेडिकल संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीएससी ओलंपियाड की यह परीक्षा कक्षा एक से बारहवीं तक सभी कक्षाओं के लिए आयोजित होती है। परीक्षा में राष्ट्रीय और जोन स्तर पर पहले पांच-पांच स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ईनाम के तौर पर प्रशस्ति प्रमाण पत्र और छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस परीक्षा में जोन स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर ऋभु आभा को स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्ति तक प्रति वर्ष तीन हजार रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी।
अंबाला जिला से इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाली ऋभु आभा एकमात्र विद्यार्थी है। ऋभु आभा ने बताया कि इस परीक्षा में उसे भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान विषयों के 60 प्रश्न 60 मिनट में हल करने थे। उसने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, भाई छत्रपति चंद्रिल, प्रधानाचार्य रोहित रतन और अध्यापकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें