फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गिरफ्तारी पर रोक के ऑर्डर देख इनामी बदमाश छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। करनाल की नंदीग्राम फूसगढ़ गोशाला में 45 गायों की हत्या मामले में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को पकड़े जाने के मामले में नया मोड़ आया है। अंबाला एसटीएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शाहबाद से अमर कुमार को पकड़ा, लेकिन शाम को ही परिजन गिरफ्तारी पर रोक के ऑर्डर लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

अंबाला पहुंचे परिजनों ने हाईकोर्ट के ऑर्डर दिखाते हुए कहा कि उनके वकील की तरफ से गिरफ्तारी पर रोक की अर्जी लगाई थी और मंजूरी मिलने के ऑर्डर है। अगली सुनवाई 29 तारीख को होगी। आखिर में एसटीएफ ने पकड़े बदमाश को अगली सुनवाई तक के लिए छोड़ना पड़ा। शुक्रवार को अंबाला एसटीएफ की टीम ने करनाल की गोशाला में गायों की हत्या मामले में तीन माह से फरार चल रहे दूसरे 10 हजार के ईनामी बदमाश अमर कुमार को शाहबाद से पकड़ा था।
बता दें कि 27 जनवरी को पुलिस को दी शिकायत में गोशाला के प्रधान राजेश बंसल ने बताया था कि फूसगढ़ गांव स्थित नगर निगम की गोशाला, नंदीग्राम में मौजूद गोवंश के लिए 26 जनवरी को करनाल घास मंडी से हरा चारा खरीदा गया था। जिसका वजन 82 क्विंटल 40 किलोग्राम था। यह हरा चारा घास मंडी आढ़ती महिंद्र सिंह चौहान से खरीदा गया था।
विज्ञापन

27 जनवरी को सुबह गोशाला में 45 गाय मृत अवस्था में पाई गई थी। गायों की मौत खरीदे गए हरे चारे से हुई है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस जांच में तीन नाम सामने आए थे। विजय की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि अमर व एक अन्य की बाकी है। हालांकि वह दोनों भी ईनामी बदमाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें