अंबाला। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अपने बच्चों को विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करवाने की इच्छा जताई है। इसको लेकर 5 से 10 लाख रुपये पुलिस विभाग की तरफ से ऋण की मांग उठाई है। यह मांग शनिवार को हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा अंबाला के पुलिस ऑडीटोरियम में बी-स्तरीय वेलफेयर मीटिंग में उठी। पुलिस मुलाजिम ने कहा कि कुछ को यह दिया जा रहा है लेकिन कुछ को नहीं।
डीजीपी ने कहा कि यह ऋण पिक एंड चूज के तहत दिया जा रहा है। सभी को एक समान मिले इसको लेकर ही विगत माह उनकी तरफ से इसे रोक दिया गया है। यह सभी को समान मिलना चाहिए। इसको लेकर डीजीपी ने सुझाव मांगे और साथ ही एचडीएफसी के कर्मचारियों से भी एजुकेशन लोन को लेकर जल्द सुझाव मांगे। ताकि सभी को पता चल सके कि आप क्या दे रहे हैं और बाकि बैंक क्या दे रहे हैं।
मीटिंग पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल सिवास कविराज के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक जश्नदीप रंधावा के नेतृत्व में हुई। इसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एएस चावला, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तचर विभाग हरियाणा आलोक मित्तल, पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ ढिल्लों व हरियाणा पुलिस के सभी जिलों से लगभग 300 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। हरियाणा पुलिस के सभी जिलों से संबंधित रेंज को भलाई हेतू भेजे गए सुझावों पर विचार विमर्श हुए और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
मोगीनंद के पास बनेगा बस स्टॉप
पंचकूला से एक पुलिस मुलाजिम ने कहा कि मोगीनंद के पास कोई भी बस स्टॉप नहीं है। इससे जवानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टॉप बनाने की मांग उठाई। बताया कि इसको लेकर निदेशक परिवहन को बस स्टॉप बनवाने व बसें रोकने के बारे में 2022 में पत्र गया था। इस पर डीजीपी ने कहा कि संबंधित अधिकारी इसको लेकर पीएस ट्रांसपोर्ट से बात करें। वहां काफी लोग रहते हैं। लिखने से काम नहीं चलेगा। इसे जल्द बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि वहां पर ऑफिस, क्वार्टर, पुलिस लाइन व जीओ मैस भी है। क्राइम ब्रांच भी है इसलिए वहां पर पब्लिक को भी आना पड़ता है।
-
सुनारिया में बने फ्लैटों तक पहुंचने के लिए नहीं ट्रांसपोर्ट
सुनारिया में बने फ्लैट में ट्रांसपोर्ट आदि की सुविधा न होने के कारण दिलचस्पी न दिखने का मुद्दा उठा। अधिकारियों ने सुझाव दिया कि रोहतक पुलिस लाइन में चार एकड़ में जगह खाली पड़ी है। वहां पर नए मल्टीलेवल फ्लैट बन सकते हैं। वहां पुराने क्वार्टर गिराकर नए बन सकते हैं। डीजीपी ने प्रस्ताव भेजने की बात कहीं। वहीं, पुलिस मुख्यालय पंचकूला के पुलिस कर्मचारियों के अचानक हादसे व या गंभीर रूप बीमार होने पर पुलिस कल्याण कोष से ऋण के तौर पर राशि प्रदान करने की मांग उठाई। डीजीपी ने कहा कि यह जरूरी डिमांड है। इसे जल्द शुरू कर करने पर विचार किया जाएगा। गं
-
रिटायर्ड डीजीपी बीएस संधू ने दिया ढाई लाख का चेक
डीजीपी ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से एक्स ग्रेसिया केस में भर्ती करने के लिए लागू की गई स्कीम के तहत 268 पदों पर एक्स ग्रेसिया पुलिस कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को भर्ती किया गया। इसके साथ-साथ डयूटी के दौरान किसी भी हादसे में घायल पुलिस कर्मचारियों को 55 लाख रुपये की अनुगृह राशि प्रदान की गई है। वहीं रिटायर्ड डीजीपी बीएस संधू ने हरियाणा पुलिस एजुकेशन फंड में 2 लाख एक हजार रुपये का चेक दिया।
-
जीआरपी की डेड बॉडी को उठान में कमिटमेंट चार्ज से होगा भुगतान
मीटिंग के दौरान जीआरपी के एक सदस्य ने भी मांग उठाई थी कि बॉडी के डिस्पोजल करने में खर्च आता है और उसमें दिक्कत आ रही है। ऐसे में डीजीपी ने कहा कि एक कमिटमेंट चार्ज होता है तो एक इनवेस्टिगेशन का ही फंड है। उसके चार्ज के जरिये उन्हें भुगतान किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि अंबाला जश्नदीप रंधावा को विशेष प्रशंसा पत्र देने के लिए सरकार से मांग की है।
-