फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हत्या के मामले में इनामी बदमाश काबू

विज्ञापन
अंबाला एसटीएफ की गिरफ्त में ईनामी बदमाश ओमप्रकाश
विज्ञापन
अंबाला। यमुनानगर के रादौर में वर्ष 1995 में अपने साथियों के साथ मिलकर दंपति से मारपीट कर लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को अंबाला एसटीएफ की टीम ने काबू कर लिया। आरोपी ओमप्रकाश पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा था और इलाका पुलिस के लिए इसकी गिरफ्तारी सिरदर्द बनी थी।
विज्ञापन

पुलिस पिछले 28 सालों से इसकी तलाश कर रही थी। अंबाला एसटीएफ ने आरोपी को पकड़ने के बाद यमुनानगर की रादौर पुलिस को ही सौंप दिया। आगामी कार्रवाई इलाका पुलिस अमल में लाएगी। एसटीएफ अंबाला के उप पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए पजांब, हिमाचल, सहरनपुर, मेरठ और दिल्ली में बार-बार ठिकाने बदलता रहता था।
बता दें कि आरोपी ओमप्रकाश ने अपने तीन अन्य साथियों के संग मिलकर वर्ष 1995 में यमुनानगर के रादौर में रात्रि के समय लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान दंपति के विरोध करने पर उनसे मारपीट भी की गई थी। चोटें लगने पर व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें