अंबाला। सेवानिवृत फौजियों ने ऑपरेशन सिंदूर पर खुशी साझा करते हुए कहा कि सरकार का ये मुंह तोड़ जवाब था। छावनी की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले पूर्व फौजियों ने इस ऑपरेशन के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री को बधाई दी। हिंदुस्तान की तरफ टेढ़ी नजर रखने वालों को भी चेताया कि अगर वे हरकतों से बाज नहीं आए तो उनका हश्र भी ऐसा ही होगा। पूर्व फौजियों ने बाकायदा मुंह मीठा कराया और भारत माता की जय के नारे लगाए।
ऑपरेशन का नाम कर रहा खुलासा
डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले पूर्व फौजियों ने बताया कि इस ऑपरेशन का नाम पहलगाम में हुए हादसे पर रखा था। इसमें आतंकवादियों ने महिलाओं की मांग को उजाड़ दिया था। उनकी आंखों के सामने ही उनके पतियों को गोली मार दी गई और वो भी धर्म पूछकर। इससे बर्बरता पूर्ण कार्रवाई आजतक कभी नहीं हुई। इसलिए आप्रेशन सिंदूर के माध्यम से मृतकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, वहीं उनके परिजनों, विशेषकर पत्नियों के लिए भी यह एक काफी राहत भरी खबर है।
यह देश के एक होने का समय
अब देश के एक होने का समय है और पाकिस्तान के मंसूबाें पर पानी फेरने का समय है। इसमें सभी को आहुति देने की जरूरत है। जातिगत भेदभाव से उठकर देश प्रेम है। अगर देश के लोग ही सुरक्षित नहीं है तो इससे भयावह स्थिति नहीं हो सकती। इसलिए सभी को अपने गिले-शिकवे भुलाकर इस आहुति में पूर्ण योगदान देना है ताकि पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके।
फोटो-52
ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सेना ने दिखा दिया है कि हिंदुस्तान की तरफ बुरी नजर रखने वालों का ऐसा ही अंजाम होगा। यह पूरे देशवासी के लिए गर्व की बात है।
दर्शन सिंह, कैप्टन।
फोटो-53
पहलगाम में हुए निर्मम हत्याकांड से पूरा देश दुखी था। इस सिंदूर आप्रेशन से अब उनके जख्मों को कुछ राहत मिली है। पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना जरूरी हो गया था।
चंद्र भूषण, सूबेदार।
फोटो-54
देश की एकता व अखंडता को अगर कोई चुनौती देगा तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी। पाकिस्तान को एक बार फिर सबक सिखाकर मोदी सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि आतंकवादियों की खैर नहीं।
जीत सिंह, हवलदार
फोटो-55
हिंदुस्तान के लोगों का कोई नरसंहार करेगा तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हमारी भारतीय सेना इस पराक्रम में पूरी तरह से माहिर है। पाकिस्तान देश पर हमला करने की सोच भी नहीं सकता।
रणधीर सिंह, कैप्टन।
अंबाला छावनी की डिफेंस कॉलोनी में आप्रेशन सिंदूर की कामयाबी पर मुंह मीठा करते पूर्व सैनिक। संवा