फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर से नाै लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। न्यू मॉडल कॉलोनी में रहने वाले और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से बतौर मैनेजर सेवानिवृत्त हुए बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने जीवन प्रमाणपत्र अपडेट करने का झांसा देकर खाते से 9 लाख निकाल लिए।
विज्ञापन

थाना साइबर क्राइम अंबाला में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। न्यू मॉडल कॉलोनी निवासी अशोक गुलाटी ने शिकायत में बताया कि वे 11 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को सेंट्रल बैंक का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उनकी पेंशन जारी रखने के लिए लाइव सर्टिफिकेट अपडेट करना अनिवार्य है।
इसके बाद ठग ने उन्हें झांसे में लेकर फेसबुक पर लाइव सर्टिफिकेट अपडेशन नाम का एक एप/लिंक खोलने को कहा। पीड़ित बैंक से रिटायर्ड होने के बावजूद ठगों की बनाई इस फर्जी प्रक्रिया को समझ नहीं पाए। आरोपी के कहे अनुसार उन्होंने एप में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पेंशन खाता नंबर और डेबिट कार्ड के आखिरी चार अंक दर्ज कर दिए। इसके तुरंत बाद उनके फोन पर कई ओटीपी आए। शातिर जालसाज ने उन्हें ओटीपी किसी से शेयर न करने की बात कहकर भरोसा जीता, लेकिन कुछ ही देर में उनके ओवरड्राफ्ट लिमिट से 9 लाख रुपये कटने का मैसेज आ गया।
विज्ञापन

जब पीड़ित ने तुरंत उस नंबर पर वापस कॉल किया, तो आरोपी ने फोन काट दिया और नंबर बंद कर लिया। जांच अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक महताब सिंह ने बताया कि जिस बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं और जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई थी, उसका लोकेशन डेटा खंगाल जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें