फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी से 14.30 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ऑनलाइन व्यापार में मुनाफे का लालच देकर एक सेवानिवृत सैन्य कर्मी से 14 लाख 30 हजार 230 रुपये की ठगी हो गई। छावनी के मतिदास नगर निवासी 65 वर्षीय राजविंदर सिंह की शिकायत पर साइबर थाने में मामला दर्ज किया है। राजविंदर सिंह ने बताया कि 15 सितंबर 2024 को उनके मोबाइल पर एक लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई जो उन्होंने स्वीकार कर ली। तीन-चार दिन बाद लड़की ने एक लड़के का नंबर दिया और कहा कि वो ऑनलाइन व्यापार में पैसे लगवाता है। इससे मोटा मुनाफा मिलता है। जब उन्होंने अभी नाम के लड़के से बात की तो वो उसकी बातों में आ गए। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग दिनों में खातों से 14 लाख 30 हजार 230 रुपये अभी के बताए खाते में डाल दिए। इसके बाद भी जब उन्होंने ओर 18 लाख की मांग तो उन्हें शक हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें