फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जेजेपी स्थापना दिवस के लिए सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
हेमामाजरा गांव में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंबाला और यमुनानगर जिलों के प्रमुख पदा - फोटो : बायोगैस संयत्र को देखते गोंडा के प्र​​शिक्षु।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनदीप बोपाराय के निवास स्थान हेमामाजरा गांव में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंबाला और यमुनानगर जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। आगामी 7 दिसंबर को जुलाना में होने वाले जजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक के दौरान स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और प्रत्येक पदाधिकारी को उसकी जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि स्थापना दिवस पार्टी की पहचान और मजबूती का प्रतीक है, इसलिए इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को 7 दिसंबर की रैली का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि जुलाना में होने वाला यह समारोह जजपा की ताकत और एकजुटता का संदेश पूरे प्रदेश में देगा। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत सौंडा, डॉ. रविंद्र धीन, मुलाना हल्का अध्यक्ष शमशेर राणा, अंबाला शहर हल्का अध्यक्ष अमरेंद्र सौंटा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें