फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे महेशनगर के लोग, पार्षदों ने अधिकारियों से की मंत्रणा

विज्ञापन
अंबाला छावनी में जनस्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारियों से मंत्रणा करते वार्ड पार्षद व भाजपा पदा​धिका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। महेशनगर के लोग गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं और लगातार वार्ड पार्षदों से शिकायत कर रहे हैं। इस समस्या के समाधान को लेकर मंगलवार को चार वार्ड के पार्षदों ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता स. हरभजन सिंह से मंत्रणा की और अपने-अपने वार्डों में आ रही पानी की समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि सीवरेज के कार्य होने के कारण बार-बार पानी की पाइप लाइन टूट रही है। इस कारण गंदे पानी की से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में उनके वार्ड के लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए वह पूरे प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान महेश नगर मंडल अध्यक्ष हर्ष बिंद्रा, वार्ड सात के पार्षद संजीव अत्रि, वार्ड आठ के पार्षद सोमनाथ, 9 की पार्षद रेनू चौहान और वार्ड 10 के पार्षद रमन छतवाल मौजूद रहे, वहीं विभाग की तरफ से उपमंडल अधिकारी बलजिंदर सिंह व कनिष्ठ अभियंता जगदीप सिंह विर्क भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें