फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण को लेकर सही मंच पर रखे सैनी अपनी बात : विज

Sun, 03 Apr 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सांसद राजकुमार सैनी को सलाह दी है कि वे जाट आरक्षण के मुद्दे पर अपनी बात को सही मंच पर रखें। जिस तरह से इस मुद्दे पर सैनी अपना रुख अपनाये हैं, वह गलत है। उल्लेखनीय है कि सांसद राजकुमार सैनी पिछले काफी समय से जाट आरक्षण की मांग का विरोध करते रहे हैं। इसी को लेकर भाजपा ने भी सख्त रुख अपनाते हुए सैनी को दिशा निर्देश दिए थे। दूसरी ओर जाट आरक्षण को सरकार ने हरी झंडी तो दे दी है, लेकिन इसके बाद राजकुमार सैनी लगातार इस मुद्दे पर अपना विरोध जता रहे हैं। उन्होंने विभिन्न मंचों से जाटों को आरक्षण देने को लेकर अपना नजरिया सामने रखा है।  उधर, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सांसद राजकुमार सैनी को सलाह दी है कि वे अपनी बात को सही मंच पर रखें, जबकि इस तरह की बयानबाजी सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें