फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच टीम ने किया कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा

Sat, 02 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
फ्रेंच टीम ने किया कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर फ्रांस से आई टीम ने दौरा किया और अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान अंबाला मंडल के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने टीम के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। प्रवक्ता ने बताया कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए काम किया जाना है। इसके तहत यह सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी, जिसमें फ्रांस का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसी के तहत फ्रांस से एसएनसीएफ टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस टीम की अध्यक्षता एरिक डसिएट ,निदेशक इंटरनेशनल केमाइल बहगल आर्किटेक्ट ने की, जबकि सिमरनजीत कौर आर्किटेक्ट अबनाइज्ड मौजूद रहे। इस विजीट के दौरान टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन के आउटर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्मों सहित अन्य हिस्सों का दौरा किया। इस दौरान टीम ने विभिन्न सवाल भी अंबाला रेलवे अधिकारियों से पूछे। इसके बाद अंबाला मंडल के अधिकारियों व टीम के बीच बैठक हुई, जिसमें यात्री सुविधाओं के विस्तार आदि को लेकर चर्चा हुई। प्रवक्ता ने बताया कि इसी को लेकर जल्द ही विदेशी टीम के साथ मिलकर काम किया जाएगा, ताकि यात्रियों की सुविधाओं को विस्तार दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें