फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप चुनावों से पहले 16 को होने वाली आरक्षण ड्रा प्रक्रिया स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला परिषद के चुनाव से पहले आरक्षण को लेकर होने वाले ड्रा को स्थगित कर दिया गया है। इस बारे में डीडीपीओ रेणू जैन ने बताया कि नियमों के अनुसार आरक्षण के लिए ड्रा 16 जुलाई को होना था। इसमें जिला परिषद अंबाला के वार्डों में से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति की महिलाओं व सामान्य जाति की महिलाओं की सीटों का आरक्षण क्रमबद्ध नंबर अनुसार व पिछड़ा वर्ग ए की सीटों का आरक्षण ड्रा ऑफ लोट के माध्यम से एडीसी कार्यालय में होना था। लेकिन प्रशासनिक कार्यों की व्यवस्था न होने के कारण आगामी आदेशों तक इसे स्थगित कर दिया गया है। अब कब ड्रा होगा इसके बारे में जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें